ईद की तैयारियों में नही दिख रही दिलचस्पी, बाजार मे पसरा सन्नाटा

बरेली। कोरोना ने इस बार ईद के उत्साह को फीका कर दिया है। लॉकडाउन के कारण बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। दुकानें बंद है। लोग ईद को लेकर किसी प्रकार की खरीदारी में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे है। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण का कहर थमने का नाम नही ले रहा है वही प्रतिदिन अब भी तीन सैकड़ा से अधिक लोग कोरोना पॉजिटिव निकल रहे है। महामारी को फैलने से रोकने के लिए लगाये गये लॉकडाउन का असर शहर मे देखने को मिला। ईद में गुलजार रहने वाला सैलानी बाजार मे सन्नाटा पसरा हुआ है। आवश्यक वस्तुओं की दुकानों पर जरूरतमंदो की भीड़ देखी गई। गैर जनपदों से आने वाले लोगों को आटो व रिक्शा के लिए जद्दोजहद करते हुये देखा गया। दरअसल वैश्विक महामारी को लेकर शासन बेहद गम्भीर है लगातार नये नियम लागू किये जा रहे है। इसके बावजूद भी कोरोना मरीजों की संख्या में गिरावट नहीं आ रही है। लॉकडाउन के दौरान सभी दुकानें पूर्णत: बंद रही। मुस्लिम समुदाय का पर्व ईद बेहद नजदीक है। अब ईद में कुछ ही दिन रह गये है। आम दिनों में ईद पर्व के नजदीक आते ही सैलानी, करगैना, जगतपुर, जखीरा समेत अन्य बाजारों में खरीददारों की भीड़ उमड़ा करती थी लेकिन इस महामारी के प्रकोप में अब सब कुछ सिर्फ सपना ही लग रहा है। बाजार बंद होने से बाजार मे सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग अपने अपने घरों में कैद है। सिर्फ आवश्यक वस्तुओं में किराना, दूध, सब्जी एवं मेडिकल स्टोर की ही दुकानें खुल रही है। इन दुकानों पर लोगो की भीड़ भी देखी जा रही है। पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की कमी के चलते किसी भी चौराहे पर पिकेट ड्यूटी पर पुलिस कर्मी नही है। जिसका फायदा भी कुछ लोग उठा रहे है और बेहिचक सड़को पर फर्राटे भर रहे है। लॉकडाउन होने के बावजूद कोरोना मरीजों में कमी नही आ रही है। प्रतिदिन अब भी एक सैकड़ा मरीज सामने आ रहे है। नगर निगम द्वारा लगातार इलाकों को सेनेटाइज भी किया जा रहा है। इस बार लॉकडाउन में रोडवेज बसें व ट्रेनों के बंद न होने से लोगो की आवाजाही बरकरार है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।