इज्जतनगर में रेलवे कर्मी के घर हुई लाखो की चोरी

बरेली। थाना इज्जतनगर क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात चोरों ने रेलवे कर्मी के घर से लाखों के जेवरात और हजारों की नकदी चोरी कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची। इज्जतनगर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना इज्जत नगर क्षेत्र के कर्मचारी नगर स्थित जीएन सिटी कॉलोनी के फ्लैट सी पांच में रविंद्र कुमार रहते हैं जो रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं। रविंद्र रात करीब 12 बजे ड्यूटी से घर लौटे और खाना खाकर सो गए। शुक्रवार की देर रात में करीब 2 बजे उनकी पत्नी रीना की आंख खुली तो उन्होंने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। अलमारी में रखें सारे कपड़े भी फैले हुए हैं। रीना ने पति को जगाया घर का सामान चेक करने पर पता चला कि पत्नी के जेवर भी गायब हैं। जिसके बाद रविंद्र कुमार ने घटना की जानकारी इज्जतनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।