इंग्लैंड की तरह यहाँ के लोगों को भी मिले संसद में डिवेट का अधिकार!वरूण गांधी

रुड़की- रुड़की के आरसीपी संस्थान में आयोजित कार्यक्रम का उद्धघाटन सुलतानपुर के सांसद फिरोज वरुण गांधी ने किया। राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर बोलते हुए वरुण गांधी ने कहा कि आज केके युवा ऐसे है जो कि सरकार और जनप्रतिनिधियों के भरोसे नही है वह स्वयं समाज को बदलने की ताकत रखते है। उत्तराखण्ड के चिपको आंदोलन का भी उदहारण उन्होंने दिया। और उससे आये बदलाव को बताया। उन्होंने उदहारण दिया कि बेंगलौर में युवाओं ने सोशल मीडिया पर मुहिम चलाकर फ्लाईओवर के लिए काटे जा रहे पेड़ो को बचाया। लोगों को शिक्षित करने के लिए चलाई गई मुहिम का भी उदाहरण वरुण गांधी ने दिया। उन्होंने नेत्रहीन श्रीकांत बोला का उदहारणदेते हुए उनके द्वारा परिश्रम करके उधोगपति बनने की बात भी युवाओं को बताई और उनकी तरह आगे बढ़ने का आह्वान युवाओ से किया। उन्होंने कहा कि अपने आपको को कभी कमजोर नही समझना चाहिए। राजनीति में सुधार के बावत बोलते हुए उन्होंने कहा कि इंग्लैंड की तरह यहां के लोगों को भी संसद में डिबेट करने का अधिकार होना चाहिए। उन्होंने लोकतंत्र में जनता की भूमिका पर बोलते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि के विरोध में अगर कोई आरोप लगता है और पब्लिक उसके विरोध में आये तो उसे पद पर रहने का अधिकार नही। सांसदों और विधायको की तनख्वाह खुद वह न तय करें बल्कि इसके लिए एक संस्था का गठन होना चाहिए। वह संस्था ही तय करे कि जनप्रतिनिधियों की तनख्वाह क्या होगी। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि मिलकर क्षेत्र के विकास का कार्य करें।महिला आरक्षण के क्रियान्वन के पक्ष में मैं नही हूँ। उन्होंने कहा कि महिला अपने दम पर ही कार्य करे ।आजभी महिलाएं कई क्षेत्रों में नही जा सकती। देश मे कानून आना चाहिए की महिलाएं सभी क्षेत्रों में भागीदारी की। सांसद में भी अधिकतर नौजवान राजनीतिक परिवार से ही हैं।आम नौजवान को भी राजनीति में आना चाहिए। उन्होंने कहा अगर मैं भी गांधी न होता तो आम आदमी होता। सामान्य लोग भी राजनीति में आगे बढ़ें। भरस्टाचार का सबसे बड़ा कारणहै सूचना की पारदर्शिता न होना। उन्होंने कहा कोई भी विकास कार्य हो रहा हो तो उसकी सूची ठेकेदार, पैसा, मजदूर, निर्माण सामग्री सबका ब्यौरा इंटरनेटपर डाला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओ को आत्मनिर्भर होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज भी बहुत सारे लोग भूखे पेट सोते हैं। उन्होंने कहा की अपने लोकसभा क्षेत्र में एक मुहिम के माध्यम से उन्होंने लोगों को खाना पहुंचने का कार्य किया है।इसी प्रकार की मुहिम हर जगह चलने चाहिए। जैसे होटल आदि से खाना इकठा करके भूखे लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि ट्विटर के माध्यम से युवक उन्हें फॉलो करें और समस्याएं उन तक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि वह सुल्तानपुर से सिर्फ चुनाव जीते है और वहपूरे देश के सांसद है। उन्होंने कहा कि केवल अपने लिए न जी कर देश के लिए कुछ करना जरूरी है। अवसर पर आरसीपी के मेनेजिंग डायरेक्टर अश्वनी चौधरी, विधायक देशराज कर्णवाल, मंडल अध्यक्ष सुनील साहनी,श्यामवीर सैनी, राजेन्द्र चौधरी आदि शामिल रहे।
(रिपोर्ट -फिरोज अहमद रूङकी )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।