मटिया नगला मे स्मार्ट व हाईटेक हुई बाल वाटिका, बच्चे हो रहे आकर्षित

फरीदपुर, बरेली। जनपद के विकास खंड फरीदपुर के प्राथमिक विद्यालय मटिया नगला मे आईसीटी उपकरणों से लैस बाल वाटिका हाईटेक व स्मार्ट हो गई है। राज्य अध्यापक पुरस्कार से पुरस्कृत विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ अमित शर्मा ने बताया कि विद्यालय मे स्मार्ट बाल वाटिका की स्थापना की गयी है। स्मार्ट बाल वाटिका मे प्रोजेक्टर, लैपटॉप, स्मार्ट फोन, स्कैनर-प्रिंटर, विर्चुअल रियलिटी बॉक्स, निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु इंवर्टर, टैबलेट, माइक व एमप्लीफायर, स्व निर्मित एनिमेटेड वीडियोज के क्यू आर कोड की लाईब्रेरी, प्रिंट रिच मटेरियल तथा अन्य विभागीय सामग्री से सुसज्जित किया गया है। बच्चों के साथ साथ अभिभावकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनी स्मार्ट व हाईटेक बाल वाटिका निश्चित रूप से छोटे बच्चों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। इसके साथ ही उनको क, ख, ग अर्थात कहानी, खेल एवं गतिविधियों के माध्यम से सीखने मे मदद भी कर रही है। स्कूल एवं अध्ययन के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से निजी संसाधनों से इस स्मार्ट बाल वाटिका को स्थापित किया गया है। छोटे बच्चों के हिसाब से जटिल अवधारणाओं को वर्किंग मॉडल, टीएलएम और सरल एवं रोचक गतिविधियों द्वारा समझाने का प्रयास किया गया है। स्मार्ट वाल वाटिका की स्थापना मे सहायक अध्यापक व नोडल शिक्षक लोचन सिंह, सहायक अध्यापक राहुल सिंह, शिक्षामित्र विम्लेश्वरी देवी, अभिभावक शुभ्रा शर्मा व एसएमसी अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह, आंगनवाड़ी कार्यकत्री प्रीति, सोमवती, धनदेवी के साथ साथ विद्यार्थी सृजन, अंशु, अंजु, परमजीत, अभि, करन, जैकी, नैना, अर्विल, शौर्य, वैष्णवी, प्रज्ञन्य, गजेंद्र, वंश राज व अभिमान विशेष सहयोग रहा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *