आदर्श ग्राम नागेपुर में हिंसा मुक्त समाज के लिये महिलाओं ने लगाई चौपाल

*महिलाओं ने बाल विवाह महिला हिंसा लिंग भेदभाव को मिटाने का लिया संकल्प

वाराणसी/मिर्जामुराद- प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर में शुक्रवार को महिलाओं ने बाल विवाह महिला हिंसा व लिंग भेद के खिलाफ चौपाल लगाई। चौपाल कार्यक्रम में महिलाओं ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और उत्पीड़न का जमकर विरोध किया। सामाजिक संस्था ग्राम्या लोक समिति, संस्थान, एशियन ब्रीज इंडिया और ग्रामीण पुनर्निर्माण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में नागेपुर, बेनीपुर, गनेशपुर गाँव से सैकड़ों महिलाओं किशोरी लड़कियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने एक स्वर से कहा कि हर रोज महिलाओं को थप्पड़ों, लातों, पिटाई, अपमान, धमकियों, यौन शोषण और अनेक अन्य हिंसात्मक घटनाओं का सामना करना पड़ता है ।यहां तक कि उनके जीवन साथी या उसके परिवार के सदस्य उन्हें बराबरी का हक और सम्मान तक नही देते हैं ।इन सबके बावजूद हमें इस प्रकार की हिंसा के परे में अधिक पता नहीं चलता है क्योंकि शोषित व प्रताड़ित महिलाएं इसके बारे में चर्चा करने से घबराती, डरती व झिझकती हैं। चौपाल कार्यक्रम में इसके खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर ग्राम्या संस्थान की निदेशिका बिन्दू सिंह ने बताया कि महिला पर हिंसा करने के लिए पुरुष अनके बहाने बनाता है जैसे कि- वह शराब के नशे में था वह अपना आपा खो बैठा या फिर वह महिला इसी लायक है ।परंतु वास्तविकता यह है कि वह हिंसा का रास्ता केवल इसलिए अपनाता है जिससे वह घर व समाज में हिंसा के माध्यम से पितृसत्ता ब्यवस्था को कायम रख सके। महिला को इस तरह के भेदभाव व हिंसा का विरोध करने के साथ साथ पुरुषों को अपने इस मानसिकता को बदलने की भी जरूरत है।
लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने बताया कि नागेपुर बेनीपुर गनेशपुर आदि गाँवों में लिंग भेद और महिला हिंसा बाल विवाह दहेज को रोकने के लिये विशेष अभियान चलाया जायेगा।
चौपाल कार्यक्रम में ग्राम्या संस्था चंदौली की टीम ने कठपुतली नाटक में माध्यम से लिंग भेद व महिला हिंसा पर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम्या संस्था की बिंदु सिंह, नीतू, लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर और गाँव की महिलाओं ने दीप प्रज्वलित करके किया।
कार्यक्रम में त्रिभुवन गनेश मदनमोहन कन्नगी नीतू सिंह आशीष रणविजय सरिता सौफिया सुरेन्द्र सिंह अनीता सोनी रामबचन पंचमुखी आशा मधुबाला श्यामसुन्दर बिंदु सीता सरोजा कमला सितारा मन्जू आदि लोग शामिल रहे।

रिपोर्टर:-महेश पाण्डेय के साथ (राजकुमार गुप्ता) वाराणसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।