आठ आरटीओ समेत 46 एआरटीओ के हुए तबादले

लखनऊ- परिवहन विभाग ने शुक्रवार देर रात आठ संभागीय परिवहन अधिकारियों और 46 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें लखनऊ के एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम बृजेश कुमार अस्थाना व एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय प्रवीण कुमार सिंह को लखनऊ से बाहर भेज दिया गया। प्रवीण कुमार सिंह को सीतापुर का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है जबकि बृजेश कुमार अस्थाना को फैज़ाबाद का एआरटीओ प्रवर्तन बनाया गया है। फर्रुखाबाद के एआरटीओ प्रशासन संजीव कुमार गुप्ता को लखनऊ का नया एआरटीओ प्रवर्तन तृतीय बनाया गया है।

इन आरटीओ का हुआ ट्रांसफर

मुरादाबाद के संभागीय परिवहन अधिकारी जयशंकर तिवारी को बरेली का आरटीओ प्रवर्तन बनाया गया है। बरेली के आरटीओ रामरतन सोनी को मुरादाबाद भेजा गया है। आरटीओ प्रवर्तन वाराणसी केडी सिंह गौर को मिर्जापुर का आरटीओ प्रवर्तन बनाया गया है। शिखर ओझा को आरटीओ प्रवर्तन फैजाबाद के रूप में तैनाती मिली है। इसके अलावा फैजाबाद के आरटीओ प्रवर्तन भीमसेन सिंह को गोरखपुर का आरटीओ बनाया गया है। श्रीराम यादव को आजमगढ़ से वाराणसी आरटीओ प्रवर्तन तो अनिल कुमार गुप्ता को आरटीओ प्रवर्तन मिर्जापुर से बरेली का नया आरटीओ बना दिया गया। सुरेंद्र कुमार को आरटीओ प्रवर्तन इलाहाबाद से हटाकर गोंडा का आरटीओ बनाया गया।
यह एआरटीओ भेजे गए नई जगह
रूप नारायण चौधरी को एआरटीओ प्रशासन इलाहाबाद से आजमगढ़ एआरटीओ, उदयवीर सिंह को एआरटीओ प्रवर्तन मिर्जापुर से एआरटीओ प्रवर्तन जौनपुर, अनीता सिंह को एआरटीओ प्प्रशासन सीतापुर से एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय मुख्यालय, संदीप कुमार पंकज को प्रवर्तन द्वितीय गोरखपुर से एआरटीओ प्रशासन कुशीनगर, दीपक कुमार को एआरटीओ प्रवर्तन मेरठ से एआरटीओ प्रशासन हरदोई, अवधेश कुमार को एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम सोनभद्र से एआरटीओ प्रशासन मऊ, अरविंद कुमार त्रिवेदी एआरटीओ कानपुर देहात से एआरटीओ प्रशासन फतेहपुर, अश्विनी कुमार सिंह राजपूत को प्रवर्तन तृतीय गाजियाबाद से एआरटीओ प्रवर्तन अमरोहा, सौरभ कुमार को एआरटीओ प्रवर्तन जौनपुर से एआरटीओ प्रवर्तन इटावा, संजीव कुमार गुप्ता को एआरटीओ प्रशासन फर्रुखाबाद से लखनऊ का एआरटीओ प्रवर्तन तृतीय, अरुण कुमार को एआरटीओ प्रवर्तन मुजफ्फरनगर से एआरटीओ प्रशासन रामपुर, पुष्पांजलि मित्रा गौतम को एआरटीओ प्रशासन रायबरेली से एआरटीओ प्रवर्तन अमेठी, बृजेश कुमार अस्थाना को एआरटीओ प्रवर्तन लखनऊ से एआरटीओ प्रवर्तन फैजाबाद, संतोष कुमार सिंह को एआरटीओ प्रवर्तन देवरिया से एआरटीओ प्रवर्तन आजमगढ़, अमिताभ राय को एआरटीओ प्रवर्तन बदायूं से एआरटीओ प्रवर्तन पीलीभीत, संदीप कुमार जायसवाल को एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम गोरखपुर से एआरटीओ प्रवर्तन रायबरेली, हेमचंद्र गौतम को एआरटीओ प्रवर्तन मथुरा से एआरटीओ प्रशासन एटा, राम प्रकाश मिश्रा को एआरटीओ प्रवर्तन बागपत से एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम सहारनपुर, सुरेंद्र कुमार को एआरटीओ प्रवर्तन महाराजगंज से एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम गोरखपुर, फैजाबाद के एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम उदित नारायण को एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम सीतापुर, सोहेल अहमद एआरटीओ प्रशासन रामपुर को एआरटीओ प्रवर्तन बदायूं, रंजीत सिंह को एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय मेरठ से एआरटीओ प्रशासन अलीगढ़, सुभाष चंद राजपूत को मुख्यालय से बागपत का एआरटीओ प्रवर्तन बनाया गया है। इसके अलावा मुख्यालय पर तैनात रामचंद्र भारतीय को एआरटीओ प्रशासन महाराजगंज, लाल बहादुर को एआरटीओ द्वितीय प्रवर्तन इलाहाबाद से एआरटीओ प्रशासन अमेठी, ज्ञान मोहन को गौतम बुद्ध नगर से एआरटीओ प्रवर्तन सेकंड आगरा में नई तैनाती मिली है।
इन्हें भी तबादले के बाद मिली पोस्टिंग
संजय कुमार तिवारी एआरटीओ प्रवर्तन रायबरेली को एआरटीओ प्रशासन बना दिया गया। राजेश कुमार गंगवार को एआरटीओ प्रशासन पीलीभीत से मुख्यालय संबद्ध कर दिया गया, जबकि फर्रुखाबाद के एआरटीओ प्रवर्तन संजय कुमार झा को एआरटीओ प्रशासन कन्नौज बना दिया गया है। एआरटीओ प्रवर्तन कौशांबी शंकर जी सिंह को कौशांबी का एआरटीओ प्रशासन, गौतम बुद्ध नगर के एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय एसके सिंह को फतेहपुर का एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम, राजेश सिंह को एआरटीओ प्रवर्तन अमरोहा से एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम मथुरा भेजा गया है। कहकशा खातून एआरटीओ प्रशासन मऊ से एआरटीओ प्रवर्तन मऊ होंगी। राजेश को एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम अलीगढ़ से एआरटीओ प्रशासन कासगंज बनाया गया है। इसके अलावा अमेठी के एआरटीओ प्रशासन भूपेश कुमार गुप्त को एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय इलाहाबाद, एआरटीओ प्रशासन हरदोई शिव शंकर सिंह को एआरटीओ प्राविधिक बरेली में नई तैनाती मिली है। प्रवीण कुमार सिंह को एआरटीओ प्रवर्तन सेकंड लखनऊ से एआरटीओ प्रशासन सीतापुर बनाकर भेजा गया। एआरटीओ प्रवर्तन तृतीय अभिषेक कनौजिया को इलाहाबाद से एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय फतेहपुर, डॉ सियाराम वर्मा एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम फतेहपुर से एआरटीओ प्रशासन इलाहाबाद, विनीत कुमार मिश्रा को मुख्यालय से एआरटीओ प्रवर्तन मुजफ्फरनगर, सहदेव पाल को एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय आगरा से एआरटीओ प्रशासन कानपुर देहात, अनिल कुमार सिंह एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम मुख्यालय से एआरटीओ प्रशासन आगरा, मोहम्मद हसीब को एआरटीओ प्रशासन कन्नौज से एआरटीओ प्रशासन फर्रुखाबाद, सुरेंद्र सिंह एआरटीओ प्रवर्तन मुजफ्फरनगर को एआरटीओ प्रशासन बागपत बनाया गया है। इसके अलावा एआरटीओ प्रशासन फतेहपुर प्रशांत तिवारी को एआरटीओ प्रवर्तन चतुर्थ, नोएडा बनाया गया है। बलिया के एआरटीओ प्रवर्तन रामसिंह को गाजीपुर का एआरटीओ प्रवर्तन बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।