आजमगढ़ मंडल में प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन हुआ सम्पन्न

आजमगढ़- भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह की अध्यक्षता में आजमगढ़ मंडल में प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन बुधवार को हरवंशपुर स्थित एक सभागार में सम्पन्न हुआ। प्रबुद्ध जन सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद कलराज मिश्र मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. अखिलेश चन्द्र ने किया और शुभारम्भ नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त के द्वारा वन्दे मातरम् गान से हुआ। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व लोकसभा सांसद कलराज मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जन संघ काल से ही राष्ट्रवाद और संस्कृति की रक्षा का भाव लेकर के कार्य कर रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का दर्शन दिया था। उनका कहना था कि जबतक देश के गरीब पिछड़े दलितों शोषितों वंचितों का विकास नहीं होगा देश विकास की राह पर नहीं जा सकता। उन्होंने कहा था राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा में है। सुशासन और विकास से अन्त्योदय ही हमारा लक्ष्य है। राष्ट्रवाद और संस्कृति की रक्षा का भाव लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने 125 करोड़ भारत वासियों के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाकर उन्हें सुरक्षा प्रदान करने का कार्य किया है। एक पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा था जब केन्द्र से एक रुपया चलता है तो गरीबों तक पन्द्रह पैसे ही पहुंचते हैं। सरकारी योजनाओं का 85: पैसा पूर्व की कांग्रेस सरकारों में भरस्टाचार की भेंट चढ़ जाता था। मगर मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार बनने के बाद गरीबों के जन-धन खाते खोले गए। सिर्फ 12 रुपए वार्षिक किस्त पर दो लाख रुपए का दुर्घटना बीमा दिया गया और सरकारी योजनाओं का लाबह शत प्रतिशत सीधा लाभार्थी के खाते में भेजा जाने लगा, बिचौलिए खत्म हो गये। साथ ही सरकारी खजाने की बचत होने लगी। सुशासन से देश की अर्थव्यवस्था को तीव्र गति मिली। है। पहले की सरकारों में योजनाएं तो बनती थी लेकिन जनता तक नहीं पहुंचती थी। पहली बार नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचा है। मोदीजी के अनुरोध के बाद लोगों ने गरीबों के कल्याण के लिए अपनी गैस सब्सिडी छोड़ी। सरकार ने आठ करोड़ गरीब परिवारों को मुफ्त में उज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिया। करोड़ों आवास गरीबों को दिए गये। पहले की सरकारों में देश के अलग-अलग हिस्सों में आए दिन आतंकी घटनाएं घटती थीं। लेकिन जबसे मोदीजी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार बनी है तबसे देश की सुरक्षा मजबूत हुई है। अब कश्मीर को छोड़ कर पूरे देश में आतंकी घटनाएं नहीं हुई है। हमारे देश की सेना को तुरंत एक्शन लेने की आजादी मिली है जिससे अब पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। आज देश की सभी भ्रस्ट पार्टियां एक मंच पर दिखाई दे रही है और गठबंधन देश की जनता के कल्याण के लिए नहीं बल्कि अपना अस्तित्व बचाने के लिए हो रहें हैं । मोदीजी के कार्यों की प्रशंसा जनता कर रही है। विरोधी पार्टी के लोग डरे हुए हैं। अकेले चुनाव में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। जनता सुशासन और विकास चाहती है और फिर से मोदीजी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती है। वहीँ जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि केन्द्र व र्प्रदेश की सरकार ने ऐतिहासिक काम किया है । योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचा है बिचैलिए खत्म हुए हैं। कुम्भ मेला पहली बार इतना भव्य रुप से आयोजित हुआ है और मां गंगा पहले से ज्यादा साफ हुई हैं। हमारे कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच उत्साहित होकर जा रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ की दोनों सीटों को जीतकर जनता के कल्याण के लिए मोदीजी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। यही हम आजमगढ़ के कार्यकतार्ओं का एकमात्र लक्ष्य है। इस अवसर पर प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डा.अनिल मिश्रा, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक ओमप्रकाश सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू, मऊ के जिलाध्यक्ष दुर्ग विजय राय, घनश्याम पटेल, , विनोद राजभर, देवेन्द्र सिंह, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, ऋषिकांत राय,धरुव सिंह, हरीश तिवारी, डा. संचिता बैनर्जी, सुक्खू राम भारती, सतेन्द्र राय, संचिता चैहान,सीता चैहान, संदीप सिह विभा बरनवाल, अर्चना, विवेक सिंह, अरविंद जायसवाल, हरि प्रकाश राय, लक्ष्मण मौर्या, जगदम्बा प्रसाद, डा. अशोक सिंह, अजय सिंह, सुदामा पांडेय, रामाधीन सिंह, प्रेम नारायण पाण्डेय, के साथ अन्य प्रबुद्ध जन, कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

रिपोर्ट-:राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।