अवैध असलहा फैक्ट्री का किया खुलासा

शाहजहांपुर – लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन की सतर्कता के चलते शाहजहाँपुर पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का बड़ा खुलासा किया है। लोकसभा चुनाव मे इस्तेमाल करने के लिए घर के अंदर अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाई जा रही थी। पुलिस ने छापेमारी करके दो लोगों को मौके से गिरफ्तार कर साथ ही मौके से भारी तादाद मे बने अधबने तमंचे बरामद किए है। तमंचे बनाने के उपकरण भी बरामद किए है। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल कांट थाना क्षेत्र के ग्राम मिल्किया गांव में राम किशोर के घर मे पिछले लंबे समय से अवैध शस्त्र फैक्ट्री का कार्य चल रहा था। जहां ग्राम नौगवां का रहने वाला जागन भी अवैध तमंचे बना रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी करके मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मौके से 6 बने तमंचे और भारी तादाद मे अधबने तमंचे बरामद किए है। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से अवैध शस्त्र बनाने वाले उपकरण भी बरामद किए है। पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर पूछताछ कर दोनो आरोपियों को जेल भेज दिया है।

– शाहजहांपुर से अंकित कुमार शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।