बरेली। गांधी जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एसएसपी अनुराग आर्य ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के फोटो पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और फिर पुलिसकर्मियों को अवार्ड देकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय सलामी के बाद आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी अनुराग आर्य ने टीएसआई कमलेश कुमार, हेड कांस्टेबल नंद किशोर दिवाकर और मनवीर सिंह को गृह मंत्रालय से प्राप्त अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान कर सम्मानित किया। इसके बाद शाही में महिलाओं की लगातार हो रही हत्याओं को अंजाम देने वाले सीरियल किलर कुलदीप की गिरफ्तारी में अहम योगदान निभाने पर सिपाही सरफराज अहमद और शेखर वर्मा को मुख्यमंत्री का प्रशस्तिपत्र व 25-25 हजार रुपये का नकद पुरुस्कार प्रदान किया गया। अच्छे कार्य के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भगत सिंह, हरिओम सिंह, विक्की कश्सप, मनोज भारती, मुनव्वर, रामऔतार, कुशलपाल, अजीत सिंह, राजेश राणा, ताजिम, गणेश गोस्वामी, राम आसरे, छत्रपाल सिंह, नंदलाल अैर जमुना प्रसाद को कंबल, फल व मिष्ठान्न वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने किया। इस अवसर पर एसपी ट्रैफिक मो. अकमल खान, सीओ विजय राणा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
