अर्धबेहोशी की हालत मे भोजीपुरा मे मिली गाजियाबाद की किशोरी

भोजीपुरा, बरेली। शहर के भोजीपुरा क्षेत्र मे गाजियाबाद की 17 साल की किशोरी दभौरा के जंगल मे एक टयूबवेेल के पास अर्धबेहोशी की हालत मे गांव की एक महिला को मिली। बह परिवार वालो से नाराज होकर घर से भाग निकली। महिला ने ग्राम प्रधान प्रवेश गंगवार को सूचना दी। प्रवेश गंगवार ने लड़की को खाना खिलाया। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह गाजियाबाद के केला भट्ठा के पास रहने वाले अकरम की बेटी है। वह शनिवार को परिवार वालों से नाराज होकर ट्रेन से बैठकर चली आई थी। बरेली से वह एक टैम्पू मे बैठकर आ गयी। टैम्पू वाले ने पैसे मांगे तो उसके पास नही थे। इस पर वह वही उतारकर चला गया। भूख प्यास के कारण वह बेहोश हो गयी। तभी दभौरा गांव की एक महिला घास लेकर उधर से आ रही थी। लड़की फातमा महिला से लिपटकर रोने लगी। महिला ने प्रधान प्रवेश गंगवार को सूचना दी। प्रधान ने लड़की को खाना खिलाया और पुलिस को सूचना दे दी। भोजीपुरा पुलिस ने लड़की से उसके घर का फोन नम्बर लेकर परिजनों को सूचना दे दी है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक आलोक कुमार मिश्रा ने बताया कि लड़की के परिजन आ रहे है। लड़की परिजनों को सौप दी जायेगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।