अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव मिलने से मचा हडकंप:जांच में जुटी पुलिस

पिरान कलियर। कलियर में अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। शव 3 दिन पुराना बताया गया है।

कलियर में आज सुबह उस समय हड़कम्प मच गया जब दरगाह अफदाल साहब के समीप स्थित एक बाग में महिला का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो देखा कि महिला के शरीर से आधे कपड़े उतरे हुए हैं। और शव करीब तीन दिन पुराना है। जानकारी जुटाने पर पता लगा कि महिला की उम्र करीब 55 वर्ष बताई गयी है और वह कलियर में एक ढाबे पर खाना बनाने का कार्य करती थी। और बाग में झोपड़ी डालकर रहती थी। आज आसपास के अन्य झोपड़ी वालों को जब बदबू आयी तो उन्होंने महिला की झोपड़ी में जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। और सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार का कहना है कि पंचनामा भरने के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हत्या के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद लग पायेगा।

– रुड़की से इरफान अहमद की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।