अपनी खूबसूरती के जाल में फंसाकर करती थी यात्रियों का सामान चोरी

झांसी। सुन्दर बनकर एक महिला पहले यात्रियों को अपने जाल फंसाती। इसके बाद मौका पाते ही सामान चोरी कर भाग जाती। ऐसी महिला को झांसी जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। जिसके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ है। पकड़ी गई महिला के खिलाफ जीआरपी ने मामला दर्ज कर कार्रवाही शुरु कर दी है।

झांसी जीआरपी उपनिरीक्षक विनय साहू अपनी टीम के साथ रेलवे स्टेशन पर गश्त करते हुए चोरों की तलाश में लगे हुए थे। इसी दौरान उन्हें प्लेटाफार्म पर एक संदिग्ध महिला नजर आई। वह जीआरपी के जवानों को देखकर भागने लगी। जीआरपी ने उसे पकड़ लिया और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी का एक बैग मिला। जिसमें नकदी, मोबाइल और अन्य सामान रखा हुआ था। महिला को थाने लाया गया। जहां पूछतांछ में महिला ने अपना नाम प्रीति कौर निवासी छतरपुर बताया।

जीआरपी के अनुसार महिला ने बताया कि सुन्दर बनकर वह पहले स्टेशन पर पहुंचती। जहां यात्रियों के पास बैठकर उन्हें अपने जाल फंसाती है। यात्री जब उसके जाल में फसकर सो जाता तो वह सामान चोरी कर भाग जाती है। बरामद माल को उसने एक दिन पहले इसी प्रकार चोरी किया था। पकड़ी गई महिला के खिलाफ जीआरपी ने कार्रवाही शुरु कर दी है।

रिपोर्ट: उदयनारायण कुशवाहा (झांसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।