अनियंत्रित पिकअप के पलटने से 23 लोग घायल:घायलों को अलग अलग अस्पताल में कराया भर्ती

आजमगढ़ – मेहनाजपुर थाना क्षेत्र खुम्बा देवरी मोड़ के पास शनिवार की दोपहर में तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित हुई पिकअप पलट गई जिससें करीब 23 लोग घायल हो गये। स्थानीय लोगो की मदद से घायलों को अलग अलग अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार मेहनगर थाना क्षेत्र के खनियरा गांव के लोग शनिवार को पिकप वाहन से मारकडेंय धाम कैथी जलाभिषेक व दर्शन के लिए कावरिंया संघ बना वाराणसी के लिए जा रहे थे कि जैसे ही मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के खुम्बादेवरी मोड़ के पास पहुंचे ही थें कि तभी हो वाहन पलट गया जिसंसें वाहन में सवार करीब 23 लोग घायल हो गये। लोगो की मदद से घायलों को अलग अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही स्थानीय सीएचसी से हालत गंभीर होने पर सात लोगो को रेफर कर दिया गे । जिनमें सुनील 25 पुत्र रामलखन राजभर,विनय राजभर 22 पुत्र राम अवतार,विवेक 19 पुत्र शेषनाथ,विपिन 16 पुत्र रमेश,विशाल 13 पुत्र रमेश,अजीत 4 पुत्र शिव प्रसाद,गौतम 6 पुत्र हिरालाल आदि जिला अस्पताल में भर्ती है। शेष घायलों को अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्ट- राकेश वर्मा आज़मगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।