अधिकारियों के नाम से अवैध वसूली करने बाला जालसाज गिरफ्तार

बरेली- अधिकारियों के नाम पर अवैध वसूली करने वाले जालसाज को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली कलानिधि नैथानी ने अधिकारियों के नाम पर अवैध वसूली संबंधी वायरल हुई ऑडियो व समाचार पत्र में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर तत्काल एक्शन लेते हुए कार्यवाही को कहा।जिसके चलते जालसाज के विरुद्ध थाना बारादरी में मु०अ०स०781/18 धारा 384 आई पी सी पंजीकृत कर तत्काल गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गयी और महज 24 घंटे के अन्दर अभियुक्त फिरदौस उर्फ अंजुम को गिरफ्तार कर लिया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त ने उपरोक्त रेकॉर्डिंग जिसमे वह एसएसपी के नाम पर किसी से वसूली कर रहा था को 2-3 साल पुराना ऑडियो बताया इस प्रकार ऑडियो 2015 से पूर्व का पाया गया किन्तु, जालसाज़ी चारसौबीसी के आरोप गवाहों द्वारा आवाज़ पहचानने से प्रमाणित हो गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।