बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी- भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अजय सक्सेना के लिए मंडल रेल परामर्शदात्री समिति इज्जत नगर का सदस्य नामित किया गया है। यह मनोनयन सहायक सचिव महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के द्वारा किया गया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री सक्सेना की मनोनयन पर यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज के मैनेजर रमन जायसवाल, जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष चक्रवीर सिंह चौहान, सहकारी संघ के सभापति प्रेम पाल गंगवार, रविन्द्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णपाल मौर्य, विजय कुमार गुप्ता ,राजीव गुप्ता, संजय चौहान, दिनेश पांडेय, कैलाश शर्मा, आशीष अग्रवाल,दीपक गोयल, कंहीलाल, इमरान अंसारी, सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
– बरेली से सौरभ पाठक की रिपोर्ट