अगले 48 घण्टे में म.प्र. पहुँचेगा मानसून

भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून का बेसब्री से इन्तजार है, पहले अनुमान था कि तय समय से पहले इस बार मानसून प्रदेश में दस्तक देगा| लेकिन ऐसा नहीं हुआ | हालांकि प्री मानसून की गतिविधियां चलने से तापमान में जरूर थोड़ी राहत मिली है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में बादल छाए हुए हैं, कहीं-कहीं हल्की बारिश गिरने से उमस का दौर चल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उमस से जल्द ही राहत मिलेगी| मध्य प्रदेश की सीमा में मानसून की दस्तक हुई है| अगले 48 घंटे में मानसून भोपाल पहुँचने की संभावना है|

शनिवार को मानसून साउथ गुजरात,महाराष्ट्र से होते हुए छत्तीसगढ़ उसके बाद ओडिसा, पश्चिम बंगाल तक पूरी तरह से पहुंच चुका है। अब मध्य प्रदेश की बारी है। मौसम वैज्ञानिकों को कहना है कि इस साल मानसून की चाल अच्छी है। अपनी गति में तेजी बनाए हुए ये आगे बढ़ चला है। इस बीच शुक्रवार रात में प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है| यह मानसून से पहले की बारिश है जो सिस्टम सक्रीय होने के चलते हुई है| अब लगातार बर्षा का क्रम शुरू होगा|

गौरव व्यास शाजापुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।