अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रशिक्षकों ने विभिन्न स्थानों पर कराया योग

झांसी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर महानगर में विभिन्न स्थानों पर प्रशिक्षकों द्वारा योग कराया गया। जिसमें ध्यानचंद्र स्डेडियम में प्रशासिनक अधिकारी समेत अन्य लोगों ने योग करके स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया है।

ध्यानचंद्र स्डेडियम में प्रशासन की ओर से योग शिविर लगाया गया। जिसमें सदर विधायक रवि शर्मा, मंडलायुक्त कुमदलता श्रीवास्तव, जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, डीआईजी झांसी, भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी और संजीव श्रृंगऋषि,महापौर रामतीर्थ सिंघल, रविन्द्र शुक्ल व उदय लुहारी समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने स्वास्थ्य रहने के लिए योग के विभिन्न प्रकार के गुण सीखे। इस दौरान सभी ने संकल्प लिया कि वह प्रातः योग उठकर करेंगे। जिससे वह स्वस्थ्य रहेंगे। प्रशिक्षकों द्वारा बताया कि योग से व्यक्ति निरोगी होता है। वहीं, उसकी स्मरण शक्ति में भी विकास होता है। योग किसी भी उम्र का व्यक्ति कर सकता है।

इसके अलावा शहर के अनेक स्थानों पर योग शिविर लगाया गया। जिसम सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। पार्क, स्कूलों तथा अन्य स्थानों पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर जिला कारागार में भी कैदियों को योग कराया गया। उन्हें भी स्वस्थ रहने के टिप्स दिये गये। सभी ने पूरे मनोयोग से योगा किया है।

रिपोर्ट: उदय नारायण कुशवाहा (झांसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।