होली पर्व पर अधिकारी विशेष सर्तकता बरते एवं भ्रमणशील रहेगें- जिलाधिकारी

*शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व को सम्पन्न कराया जायेगा – जिलाधिकारी

*निर्बाध विद्युत आपूर्ति, साफ सफाई एवं पानी की व्यवस्था करायी जायेगी सुनिश्चित–जिलाधिकारी

*शरारती तत्वों से सख्ती से निपटा जायेगा- एसएसपी

*शराब पीकर हुडदंग न मचाये युवा, पकडे जाने पर कठोरतम कार्यवाही की जायेगी। – एसएसपी

*कोई नयी परम्परा न शुरु की जाये – अपर जिलाधिकारी प्रशासन

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में होली एवं शब-ए-बरात‚ रमजान‚ रामनवमी के त्योहार पर शांति व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के संबंध में बैठक सम्पन्न।

मुजफ्फरनगर- जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि होली का त्यौहार घटनारहित, सम्पन्न कराना सुनिश्चत किया जाये। उन्होने कहा कि होली पर्व उत्साह व सुरक्षा के साथ सम्पन्न कराया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद की परम्परा रही है कि सभी धर्माे के लोग एक दूसरे के त्यौहारों मे अपने भागीदारी निभाते है और मिलजुल कर एक दूसरे के साथ त्यौहारो की खुशियों में शामिल होते है। उन्होने कहा कि होली का पर्व एक दूसरे को आपस में जोडने का पर्व है। उन्हेाने कहा कि अराजकता एवं हुडदंग बर्दाश्त नही किया जायेगा। उन्होनें संबंधित अधिकारीयों को निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री जी की मंशानुरुप निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पानी की उपलब्धता, साफ-सफाई सभी क्षेत्रों में सुनिश्चित करायी जायें।
जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने आज जिला पंचायत सभागार में होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में गणमान्य नागरिकों व अधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि होली के पर्व पर अवैध शराब की बिक्री न होने पाये। उन्होने कहा कि अवैध शराब की बिक्री करने वाले लोगो को चिन्हित करे तथा उन पर कठोर कार्यवाही करे।
जिलाधिकारी ने कहा कि होली का त्यौहार शांतिपूर्ण एवं सदभाव के वातावरण में सम्पन्न कराना है। उन्होने कहा कि कही कोई विवाद नही होना चाहिए। रंग खेलने में किसी से जोर जबरदस्ती न की जाये। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त नगरपालिका एवं नगर पंचायतो के अधिशासी अधिकारियो को निर्देश दिये कि जनपद में होली त्यौहार के दृष्टिगत सफाई व्यवस्था हेतु सफाई वाहनो के लिए मेगा प्लान तैयार कर ले। जनपद की प्रत्येक नगर पंचायत एवं नगरपालिका परिषद द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जाये। उन्होने निर्देश दिये कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बरदास्त नही की जायेगी।
जिलाधिकारी ने सभी क्षेत्र के आयोजकों व संभ्रांत नागरिकों से कहा कि फेसबुक, ट्विटर आदि सोशल मीडिया पर कुछ लोग ऐसे होते हैं जो ऐसे अवसरों पर अफवाह फैलाते हैं, अफवाह पर ध्यान न दिया जाए, यदि कोई अफवाह हो तो उसके बारे में संबंधित उप जिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी पुलिस से तुरंत जानकारी प्राप्त करें।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन ने समस्त क्षेत्राधिकारियों तथा थाना अध्यक्षों को निर्देश दिए कि होली तथा शब-ए-बरात के अवसर पर पुलिस व्यवस्था चुस्त दुरुस्त सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आयोजकों से कहा की होली के त्यौहार के अवसर पर 18 से 30 वर्ष के नौजवान शराब पीकर दो पहिया वाहन पर तीन-तीन सवारी बैठाकर चलते हैं, जिससे दुर्घटना होने की संभावना ज्यादा रहती है ऐसा न हो सभी लोग अपने घर के बड़े सदस्य नौजवानों को समझाएं शराब पीकर वाहन को ना चलाएं, इस बार बाइक पर तीन सवारी चलाते हुए मिले तो चालान के साथ-साथ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि विगत वर्षों की भांति त्योहारों को मनाया जाए। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पीस कमेटी के सदस्यों ने पूर्ण आश्वासन दिया कि होली तथा शब-ए-बरात पर प्रशासन का पूरा सहयोग करते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग एवं भाई चारे के साथ मनाया जाएगा। साथ ही गौकशी जैसी घटनाओं पर लगाम लगायी जायें पकडे जाने पर कठोरतम कार्यवाही की जायें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व श्री अरविन्द कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट श्री अनूप कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर, यातायात, ग्रामीण, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी, धर्मगुरुओं, पीस कमेटी के सदस्य सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *