होमगार्ड भर्ती की रेस मे पांच महिला अभ्यर्थी के पैर फ्रैक्चर

बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान दौड़ लगाते समय छह महिला अभ्यर्थी घायल हो गई। पांच अभ्यर्थियों के पैर में फ्रैक्चर बताया गया है, जबकि एक दौड़ पूरी करने के बाद चक्कर आने से बेहोश हो गई। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। फर्रुखाबाद के मऊ निवासी 28 वर्षीय अनामिका ने बताया कि दौड़ पूरी करने के बाद उसे अचानक चक्कर आने लगा। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। बीसलपुर निवासी संध्या दौड़ के अंतिम राउंड में थी। करीब 150 मीटर दूरी बाकी रहने पर पैर में चोट लगने से वह ट्रैक पर गिर गई। जांच में पैर में फ्रैक्चर मिला। शाहजहांपुर के कलान निवासी रिंकी पांचवें राउंड में दौड़ रही थी। अचानक से वह बेहोश होकर गिर पड़ी। लखीमपुर खीरी निवासी काजल का जायसवाल और नीतू देवी छठे का राउंड मे पैर में चोट लगने से गिर गई। जांच में दोनों के पैर में फ्रैक्चर हो गया। 25 वर्षीय सरिता भी दौड़ लगाते हुए घायल हो गई। एक ही दिन मे छह महिला अभ्यर्थियों के घायल होने के बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। कुछ के परिजन पहुंच गए हैं।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *