हिस्ट्रीशीटर संदेश कनौजिया भाजपा मे शामिल, मंत्री और सांसद ने दिलाई सदस्यता

बरेली। चुनावी माहौल के बीच हिस्ट्रीशीटर संदेश कन्नौजिया की भारतीय जनता पार्टी में एंट्री हो गई है। आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप के कार्यालय मे आयोजित बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन के दौरान प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, सांसद धर्मेंद्र कश्यप, क्लस्टर प्रभारी पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने संदेश कन्नौजिया के गले में भाजपा का पटका पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल कर लिया। मंच पर मौजूद नेताओं ने संदेश से पार्टी व संगठन के हित में काम करने और पार्टी की नीतियां जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा की। सांसद के धर्मेंद्र कश्यप के मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप ने दावा किया कि संदेश भाजपा की नीतियों से खुश है इसलिए उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली है। संदेश ने भरोसा दिलाया कि वह पार्टी के लिए जीजान से काम करेंगे। बरेली जिलाध्यक्ष पवन शर्मा से बात की गई तो उनका कहना था कि सदस्यता आंवला लोकसभा क्षेत्र मे ली गई है। उनसे इसका मतलब नही है। आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह का कहना था कि संदेश जहां रह रहे हैं वो बरेली लोकसभा क्षेत्र मे आता है। फिर कहा कि चुनाव मे कोई भी समर्थन दे सकता है। बिथरी के कचौली गांव के निवासी संदेश कन्नौजिया पर बिथरी व आसपास के थानों में करीब 21 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इनमें हत्या, जानलेवा हमला, गुंडा एक्ट, बलवा, धोखाधड़ी, रंगदारी की धाराएं लगी हैं। संदेश की हिस्ट्रीशीट खुली थी। संदेश पर गैंगस्टर लगी थी और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत भी कार्रवाई हुई थी। संदेश कन्नौजिया से बात की तो उनका कहना था कि उनके खिलाफ कई मुकदमे राजनीति कारणों से लिखाए गए। वह व्यापार कर रहे है। वह सपा में रहे हैं और जिला उपाध्यक्ष का पद भी उनके पास रहा है। अब भाजपा ने भरोसा जताया है तो किसी पद या स्वार्थ से नहीं आए हैं। कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा नहीं है। पार्टी प्रत्याशियों का प्रचार करेंगे और जनता तक पार्टी की नीतियां पहुंचाएंगे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *