बरेली। शनिवार को थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव तैय्यतपुर मे ग्राम समाज की जमीन पर भागवत कथा कराने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। आरोप है कि इस दौरान गांव के हिस्ट्रीशीटर प्रधानपति ने दूसरे पक्ष से मारपीट कर तमंचा निकाल लिया तो भगदड़ मच गई। प्रधान पति का तमंचे वाला वीडियो सोशल मीडिया मे वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। जिसके बाद गांव के दूसरे पक्ष के दर्जनों लोग एसएसपी आफिस पहुंचे और मामले की शिकायत की तो एसएसपी ने बिथरी चैनपुर पुलिस को दोनों पक्षों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए। जानकारी के अनुसार बिथरी चैनपुर के तैय्यतपुर गांव निवासी शीला देवी ने बताया कि उनका बेटा फौज मे है। इन दिनों वह छुट्टी पर आया है तो भागवत कथा का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि वह ग्राम समाज की खाली जमीन पर भागवत कथा कराने के लिए साफ सफाई करा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान ग्राम प्रधान पति मुनेंद्र पटेल अपने कई साथियों के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौज कर करने लगा। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। जब उनके पक्ष से कुछ ग्रामीण उतर आए तो दबंग प्रधान पति ने कमर से तमंचा निकाला और खुृद को भाजपा नेता होने और अपनी सरकार बनने की धमकी देने लगा। समझाने के बाद भी प्रधान पति नही माना और ग्रामीणों को गाली-गलौज करने लगा तो ग्रामीणों ने उसे दौड़ा लिया। जिसके बाद खुद को फंसता देख प्रधान पति मुनेंद्र ग्रामीणों को धमकी देते हुए भाग निकला। जिसके बाद शीला देवी दर्जनों ग्रामीणों के साथ शनिवार दोपहर एसएसपी ऑफिस पहुंच गई और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से मुलाकात कर हिस्ट्रीशीटर प्रधानपति मुनेंद्र की शिकायत की। इतना ही नही उन्होंने हिस्ट्रशीटर द्वारा कमर मे तमंचा निकालते हुए वीडियो भी एसएसपी को दिखाया। जिसके बाद एसएसपी ने थाना प्रभारी से बात की और दोनों पक्षों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।।
बरेली से कपिल यादव
