रिजल्ट के साथ उपहार पाकर बच्चों को मिली खुशी

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। शनिवार को कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल मे बार्षिक परीक्षाफल का वितरण किया गया। साल भर की मेहनत के बाद रिजल्ट मिला तो बच्चों के मुरझाए चेहरे खिले हुए नजर आए। रिजल्ट के साथ उपहार पाकर बच्चों की खुशी दोगुनी हो गई। समाज सेवी व विद्यालय समिति के सदस्य नेत्रपाल सिंह, रामदत्त शर्मा और स्कूल प्रधानाचार्य रामचंद्र ने सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया उसके बाद सभी बच्चों ने प्रार्थना एवं राष्ट्रगान गीत गाया। उसके बाद एनसी से लेकर कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरण किए। विद्यालय प्रबंध समिति सदस्य नेत्रपाल सिंह एवं रामदत्त शर्मा एवं स्कूल प्रधानाचार्य रामचंद्र ने सभी छात्राओं को पुरस्कार वितरण किए।।इस मौके पर प्रधानाचार्य ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य प्रदीप भारद्वाज, करिश्मा राठौर, कमलेश शर्मा, शिवानी शर्मा, नीतू सक्सेना, स्वीटी राठौर, ज्योति गंगवार आदि स्टाफ मौजूद रहा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *