हिन्दू समाज कल्याण ट्रस्ट भारत द्वारा आयोजित होगा सम्मान समारोह

* वार्षिक कार्यक्रम में सहयोग करने वाले लोगों को किया जाएगा सम्मानित
बरेली। हिन्दू समाज कल्याण ट्रस्ट भारत की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष शिव कुमार बरतरिया द्वारा आयोजित वार्षिक कार्यक्रम में सहयोग करने वाले लोगों को समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष विजय बब्बल सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मान समारोह 31 अगस्त को शाम 6 बजे धर्मकांटा, प्रेमनगर स्थित बैकमा हाउस हॉल में आयोजित होगा। समारोह में वार्षिक कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले विभिन्न लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
संस्था के सचिव सचिन सक्सेना ने बताया कार्यक्रम में ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारी, सदस्य और गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। समारोह का उद्देश्य सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में सहयोग करने वाले लोगों का उत्साहवर्धन करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *