हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव में बताया शिक्षा का महत्व

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। विकासखंड फतेहगंज पश्चिमी में स्थित बीआरसी केंद्र परसाखेड़ा पर भारत मिशन के अंतर्गत “हमारा आंगन हमारे बच्चे” उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी बबीता सिंह व बाल विकास परियोजना अधिकारी इंदिरा फिरमाल ने कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। प्री-प्राइमरी शिक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बीईओ बबीता सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने छात्र-छात्राओं के लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध की है। इसका भरपूर फायदा उन्हें मिल रहा है। प्री-प्राइमरी पाठशाला की शुरुआत से बच्चों को अच्छी सुविधा दी जा रही है। प्राथमिक विद्यालय मनकरी के छात्रों ने प्री-प्राइमरी शिक्षण की आवश्यकता और अवधारणा पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मनोज शर्मा, राजकुमार यादव प्रद्युमन यादव, रमेश कुमार पपनै, हरिओम दत्त व अध्यापकगण सहित कई लोग मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *