भगवान चित्रगुप्त के नाम से जाना जाएगा कोहाड़ापीर तिराहा, मेयर ने किया लोकार्पण 

बरेली। शहर में कोहरापीर पेट्रोल पंप वाले तिराहे को अब भगवान चित्रगुप्त के नाम से जाना जाएगा। बुधवार को मेयर डॉ उमेश गौतम ने लोकार्पण किया। इस मौके पर महापौर डा. उमेश गौतम ने कहा कि कोहाड़ापीर स्थित इस तिराहे का नाम भगवान चित्रगुप्त के नाम पर रखने का प्रस्ताव स्थानीय विधायक और स्थानीय पार्षद शालिनी जौहरी के प्रयासों से स्वीकृत हो पाया है। इस चौराहे पर अब तक गंदगी का अंबार लगा रहता था लेकिन अब इसके सौंदर्यीकरण का काम नगर निगम की ओर से किया जाएगा। यहां आने जाने वाले लोग भगवान चित्रगुप्त के नाम से इसे जानेंगे। इसके सौंदर्यीकरण का काम राज्य वित्त आयोग 2020-21 के तहत किया जा रहा है। शहर विधायक डा. अरुण कुमार सक्सेना, पार्षद शालिनी जौहरी, पार्षद एवं बीडीए सदस्य सतीश चंद्र सक्सेना कातिब उर्फ मम्मा, संजय राय सहित कई पार्षद इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने। शहर विधायक डा. अरुण कुमार ने इस पल को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा कि चित्रांश समाज के लिए यह गौरव का पल है। उन्होंने इसके लिए मेयर डा. डा. उमेश गौतम का शुक्रिया भी अदा किया। शालिनी जौहरी सहित विभिन्न चित्रांश समाज के लोगों ने मेयर का इस शुभ कार्य के लिए आभार जताया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *