बरेली। स्मार्ट सिटी के कार्यों को लेकर शहर मे अघोषित बिजली कटौती हो रही है। एक तरफ तपिश भरी गर्मी और दूसरी ओर बिजली-पानी की किल्लत ने लोगों को रुला दिया है। व्यापारी व शहरवासी सब परेशान है। गुरुवार को बिजली निगम ने सिविल लाइंस प्रथम उपकेंद्र से पोषित फीडर, सिविल लाइंस दो विद्युत उपकेंद्र से पोषित फीडर कमल टॉकीज की विद्युत आपूर्ति सुबह 11 बजे से दो बजे तक व सिविल लाइंस प्रथम उपकेंद्र से पोषित फीडर हेलन रोड, बेसू वन, स्टेशन रोड फीडर व रामपुर बाग विद्युत उपकेंद्र से पोषित फीडर रामपुर बाग की विद्युत आपूर्ति सुबह छह से नौ बजे तक स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत कार्य कराए जाने को लेकर बाधित रही। गांधी उद्यान से पटेल चौक व गांधी उद्यान से श्यामगंज पुल तक व चौकी चौराहे से स्टेशन रोड तक व रामपुर बाग विद्युत उपकेंद्र से पोषित फीडर रामपुर बाग की भी विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बिजली कटौती की वजह से व्यवसाय पर भी असर पड़ा है। बिजली गुल होने से वेल्डिंग, आरा मशीन, फर्नीचर के व्यवसाय पर बुरा असर पड़ रहा है। हर दिन हजारों रुपये का डीजल जलाकर दुकानदार आवश्यक कार्य निपटा रहे हैं। वही अचानक बिजली आपूर्ति प्रभावित होते से इनवर्टर की मांग बढ़ गई है।।
बरेली से कपिल यादव
