बरेली। प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों मे करीब 26 वर्षों से शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बीएसए व डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। बीएसए ने नामित अधिकारी बीईओ श्री राम को धरना स्थल पर भेज कर ज्ञापन लिया। फिर शिक्षामित्र ने सेठ दामोदर स्वरूप पार्क से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पर नामित अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौपा। प्रदेश संगठन मंत्री कौशल कुमार सिंह मूल विद्यालय वापसी की प्रक्रिया पूरी होने पर बीएसए का आभार जताया। जिलाध्यक्ष कपिल यादव ने टीईटी उत्तीर्ण और एनसीटीई मानक पूरा करने वाले करीब 60 हजार शिक्षामित्रों को सुपर टीईटी से छूट देकर शिक्षक पद पर समायोजित करने की मांग की। महामंत्री कुमुद केशव पांडे ने विशेष टीईटी में शामिल करने, सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने, 12 माह का मानदेय देने तथा दिवंगत शिक्षामित्रों के परिवारों को आर्थिक सहायता और एक सदस्य को योग्यतानुसार सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई। इस मौके पर सर्वेश पटेल, राजेश गंगवार, संजीव सिंह, संजू कटियार, नरेश चंद्र गंगवार, भगवान सिंह यादव, अर्जुन सिंह, नरोत्तम पटेल, उत्तम कुमार, संतोष कुमार, जसवीर यादव, सतीशचंद्र गंगवार, प्रेमपाल गंगवार, अनिल यादव, चेतना कुमारी, रामनिवास राना, सविता शर्मा, धर्मवती, प्रेमवती, नीलम कुमारी, सुशीला, राजमाल, धर्मेंद्र पटेल, अचल सक्सेना, संजीव सागर सहित सैकड़ों शिक्षामित्र शामिल रहे।।
स्पेशल टीईटी परीक्षा मे शामिल व उठाई समायोजन करने की मांग
