सोमवार को बंद रहेंगे बरेली के सभी परिषदीय स्कूल, संचालन के समय को लेकर भी नया आदेश

बरेली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) की ओर से जनपद के विद्यालयों के संचालन और छुट्टी को लेकर आदेश जारी किया गया है। छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर सावन के तीसरे सोमवार को जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में अवकाश रहेगा। चौथे सोमवार को भी सभी परिषदीय स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर सावन मास में कांवड़ियों की अत्यधिक भीड़, ट्रैफिक जाम, रूट डायवर्जन और किसी भी अप्रिय दुर्घटना की संभावना को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसके साथ ही पूर्व मे कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों का समय जो दोपहर 12:30 बजे तक तय किया गया था, उसमें भी संशोधन कर दिया गया है। वर्तमान में मौसम सामान्य होने के कारण शासन के टाइम एवं मोशन स्टडीज के निर्देशों के तहत विद्यालयों के नियमित समय सारणी को पुनः लागू कर दिया गया है। नए आदेश के तहत 30 सितंबर तक विद्यालयों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक रहेगा, जिसमें सुबह आठ से 8:15 बजे तक प्रार्थना सभा और योगाभ्यास आयोजित होगा। वहीं, एक अक्तूबर से 31 मार्च तक स्कूल सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक संचालित होंगे, जिसमें प्रार्थना सभा का समय सुबह नौ से 9:15 बजे तक रहेगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *