बरेली। सेना के एक अधिकारी की पत्नी के फोटो एडिट कर कैफे संचालक ने रंगदारी मांगी। नही देने पर उसने पूरे परिवार को बदनाम करने की धमकी दी है। मामले में अधिकारी के शिकायती पत्र पर इज्जतनगर थाने में आरोपित के इस्लाम मुकदमा दर्ज कराया गया है। सेना के अधिकारी ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी घर पर रहती है। दो अप्रैल को उन्होंने अपने आवासीय परिसर का एक हिस्सा रोहित सक्सेना को कैफे संचालन के लिए किराए पर दिया था। आरोप है कि रोहित ने पुलिस सत्यापन की रसीद तो दिखाई, लेकिन सत्यापन प्रमाणपत्र कभी उपलब्ध नहीं कराया। इसके बाद उन्होंने परिसर खाली करा लिया। आरोप है कि इसके बाद रोहित ने उनकी पत्नी को लगातार प्रताड़ित करने लगा। वह उनकी पत्नी की फोटो को एडिट कर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दे रहा है। आरोपित उनकी पत्नी के फोन पर अश्लील संदेश भी भेज रहा है। धमकी दे रहा है कि वह पूरे परिवार को बदनाम कर देगा। उसने आपत्तिजनक टिप्पणियों के साथ तस्वीरें पोस्ट करने की भी धमकी दी। सैन्य अधिकारी ने एसएसपी अनुराग आर्य से मिलकर रोहित सक्सेना की शिकायत की। उनके आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।।
बरेली से कपिल यादव
