सेंट्रल जेल के कैदी की कोरोना से मौत, मचा हड़कंप

बरेली। जिला जेल के बाद अब कोरोना सेंट्रल जेल तक पहुंच गया है। सोमवार को सेंट्रल जेल में एक कैदी कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मौत हो गई। इसके बाद से ही जेल के कैदियों में हड़कंप मचा हुआ है। अब तक इस बात का पता नहीं लग सका है कि आखिरकार कैदी को कोरोना का संक्रमण कहां से हुआ। जेल अधीक्षक अशोक सागर ने बताया कि कैदी की किसी से मुलाकात नहीं हुई है। कैदी को संक्रमण कहां से लगा इस बात की जानकारी नहीं हो पाई है। बता दें कि सोमवार को सेंट्रल जेल में 55 वर्षीय कैदी गजेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका सैंपल लिया गया जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। रिपोर्ट आने के कुछ देर बाद ही कैदी की मौत हो गई थी। कैदी के कोरोना पॉजिटिव और उसकी मौत की खबर केंद्रीय जेल में बंद कैदियों को मिलने के बाद से ही हड़कंप मचा हुआ है। जेल अधीक्षक अशोक सागर ने बताया कि 30 जून 2019 से कैदी जेल में बंद था जिसकी 2 दिन पहले अचानक हालत बिगड़ी थी। ज्यादा हालत बिगड़ने पर उसे सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसका सैंपल लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद क्वॉरेंटाइन सेंटर में भर्ती कराने के लिए भेजा जा रहा था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। जेल अधीक्षक ने बताया कि कैदी की किसी बाहरी व्यक्ति से मुलाकात नहीं हुई थी और न ही कैदी पेशी पर गया था। कोरोना का संक्रमण कहां से लगा। इस बात की जानकारी की जा रही है। इस जानकारी के बाद से ही जेल के कैदियों में साथ ही जेल प्रशासन के भी होश उड़ गए हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ अशोक कुमार ने बताया कि सेंट्रल जेल के अधिकारी कर्मचारियों के साथ ही बैरक के सभी बंदी समेत अन्य की भी जांच कराई जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।