सीएम के आने से पहले अतिक्रमण हटाने, रोड चमकाने मे जुटा महकमा

बरेली। रविवार को शहर मे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन है। जिसको लेकर नगर निगम अपनी व्यवस्था दुरुस्त करने मे लगा हुआ है। बरेली कॉलेज बरेली मैदान मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करेंगे। वह जिस मार्ग से बरेली कॉलेज मे प्रवेश करेंगे वहां की व्यवस्था को चाक चौबंद किया जा रहा है। ताकि मुख्यमंत्री के काफिले को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। तैयारियों का जायजा लेने के लिए अधिकारी निरीक्षण कर रहे है। रोड किनारे से अतिक्रमण हटाने से लेकर साफ सफाई कराई जा रही है। नगर निगम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस लाइन से चौकी चौराहा होते हुए गांधी उद्यान, शहामतगंज ओवरब्रिज, ईट पजाया, डेलापीर और बड़ी मण्डी होते हुए हवाई अड्डा तक अतिक्रमण हटाने एवं विज्ञापन हटाने का अभियान चलाया। नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स मौके का निरीक्षण कर रही हैं। तमाम अधिकारी उनके साथ मौजूद है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *