सम्मान पाकर खिल उठे विजेताओ व छात्र-छात्राओं के चेहरे

आंवला, बरेली। जीआरएम डोहरा परिसर मे केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के तत्वावधान में संचालित बरेली सहोदय स्कूल्स काॅम्प्लेक्स ने पुरस्कार वितरण एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ हरि सिंह ढिल्लो ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इसमें वर्ग अ मे अलमा मातेर स्कूल के माहिर सतनानी, वर्ग ब मे बीडीएम स्कूल के विशेष, वर्ग स में अद्वैत मोहन तिवारी, वर्ग द में हंसी वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मान्या वोहरा, शैषा गोयल, आद्या मोहन, महक वर्मा, श्रद्धा सक्सेना, आर्णा सक्सेना, आराध्य मलिक, एकमजोत, शीतल, अश्मित, कुबेर, रहेमा सिद्दीकी, अनुभव, प्रभुलीन, तनिष्का, साक्षी साहू ने क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। जीआरएम स्कूल के प्रबंधक राजेश अग्रवाल जौली ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत एवं अभिनंदन किया। बेदी इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या जेके साहनी ने स्वागत भाषण दिया। इसके अलावा विवेकानन्द सरस्वती शिशु मन्दिर आंवला का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कक्षा एनसी से पंचम तक क्रमशः अव्यांश पाठक, पायल सिंह, आयुषी माहेश्वरी, खुशबू, सपना वर्मा, अलका शाक्य, गौरी, कुनाल मौर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूर्व प्राथमिक मे आयुषी माहेश्वरी व प्राथमिक मे कुनाल मौर्य ने विद्यालय मे प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर सुनील अग्रवाल, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, सुनील बाबू गुप्ता, प्रहलाद अग्रवाल, भुवनेश चन्द्र अग्रवाल, प्रधानाचार्य दयाशंकर शर्मा, लोकेंद्र शर्मा, दुष्यंत कुमार सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ और अभिभावक उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *