बरेली। शहर मे बड़े बड़े कारोबारी नगर निगम का टैक्स जमा करने से बच रहे थे। वही एक छोटे से बच्चे कर दिखाया। रविवार को छुट्टी का दिन होने के बाद भी अफसर मीटिंग कर रहे थे। इसी बीच एक बच्चा डेढ़ लाख रुपये का चेक लेकर उनके पास पहुंच गया। बच्चे से चेक लाने के बारे में जब अधिकारियों ने पूछा तो पूरी बात सामने आई। मामला जिले के नगर निगम के जोन-4 का है। यहां रविवार के दिन भी टैक्स विभाग खोला गया था। अधिकारी हाउस टैक्स रिकवरी की रिपोर्ट बना रहे थे तभी एक बच्चा डेढ़ लाख रुपये का चेक लेकर पहुंचा। कर निर्धारण अधिकारी ललतेश कुमार सक्सेना ने बताया कि 31 मार्च को देखते हुए टैक्स विभाग को अवकाश के दिन भी खोला रखा है। जोनल कार्यालय पर टैक्स विभाग की टीम के साथ बैठक कर रहे थे तभी एक बच्चा जिसका नाम आयूष था डेढ़ लाख का चेक लेकर पहुंचा। जिस भवन का चेक दिया गया वो अशरफ खां छावनी का है। बच्चे से जब यह पूछा कि चेक तुम लेकर क्यों आए हो तो उसने कहा पिता बाहर कार मे बैठे है। चेक लेकर मैं खुद आया हूं। बच्चे ने चलते चलते यह भी कहा, हमारे घर पर अब टीम मत भेजिएगा, हम टाइम से टैक्स जमा करते है। कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि बच्चे के पिता से फोन पर हाउस टैक्स बिल संबंध में बात हो गई थी। उन्हें चेक जमा करना था। बच्चे ने चेक खुद जमा करने के लिए जिद की तो वो मान गए।।
बरेली से कपिल यादव
