समस्याओं को लेकर संगठित हों व्यापारी

बरेली। शहर के एक होटल में समाजवादी व्यापार सभा के मंडलीय सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने भाजपा – सरकार की नीतियों पर जमकर – निशाना साधा। कहा कि मुलायम सिंह यादव के शासनकाल में इंस्पेक्टर राज व चुंगी व्यवस्था से मुक्ति दिलाई गई थी, अब व्यापारी परेशान हैं। उन्हें फिर संगठित होने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि व्यापारियों को सुरक्षित और सुविधाजनक कारोबारी माहौल मिलना चाहिए। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने सरकार पर व्यापारियों से किए वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया। पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि व्यापारी समस्याओं को आर्थिक विकास के नजरिये से देखने की जरूरत है। पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन व पार्षद राजेश अग्रवाल ने भी व्यापारियों से जुड़े मुद्दे उठाए। सपा प्रदेश सचिव डॉ. अजय चौरसिया ने पदाधिकारियों से बाजारों में जाकर व्यापारियों से संवाद करने का आह्वान किया। डॉ. अनीस बेग ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों का लाभचुनिंदा बड़े उद्योगपतियों को मिल रहा है। पंडित दीपक शर्मा, शिवचरन कश्यप, रजनीश गुप्ता, संजय यादव, दिनेश यादव, प्रमोद यादव, पीयूष लोधी, राजेश मौर्या आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *