सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव मे रामलाल जिलाध्यक्ष व महामंत्री राजेश जीते

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। विकासखंड कार्यालय पर पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष के चुनाव हेतु गुरुवार की सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ और तीन बजे तक चला। उसके बाद मतगणना हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी थे। रामनाथ कश्यप और रामलाल कश्यप दोनों की आमने सामने कांटे की टक्कर में रामलाल कश्यप ने 53 बोट से जीत दर्ज की। महामंत्री के लिये राजेश बाल्मीकि ने 138 बोट से जीत दर्ज की कोषाध्यक्ष रामेस्वर दयाल साहू 4 बोट से जीते। मतदान करने को सुबह से ही विकास खंड के परिसर में मतदाताओं की लंबी लंबी कतारें लग गई। मतदान केन्द्र पर तीन बूथ बनाए गए है। जिसमें बूथ नंबर 1 पर ब्लाक नवाबगंज, क्यारा, बहेड़ी, रामनगर, मीरगंज, बूथ नंबर 2 पर फतेहगंज पश्चिमी, दमखोदा, फरीदपुर, भोजीपुरा, आलमपुर जाफराबाद और बूथ नंबर 3 पर शेरगढ़, भुता, मझगवां, भदपुरा, बिथरी चैनपुर ब्लाक के वोटरों ने बोट डाले। चुनाव अधिकारी राम किशन और धर्मपाल सिंह ने बताया कि पूरी तरह निष्पक्ष कराया गया है। मतदान केन्द्र पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पीएसी को तैनात किया गया था।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।