Breaking News

सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संदीप व बृजेश कुमार बने मंत्री

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। विकास खंड के सभागार मे सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव जिलाध्यक्ष रामलाल कश्यप की अध्यक्षता मे मतगणना के बाद ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर संदीप सिंह, ब्लॉक महामंत्री के पद पर बृजेश कुमार व ब्लॉक कोषाध्यक्ष रुकमेंद्र सिंह निर्वाचित हुए। जीत के बाद सफाई कर्मचारियों ने चुने गए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अध्यक्ष संदीप सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की समस्यायों व आवश्यकताओं को पूरा कराने के लिए हर स्तर पर प्रयास करेंगे। बही ब्लॉक शाखा भोजीपुरा का चुनाव अधिवेशन चुनाव अधिकारी रविंद्र कश्यप, रनवीर सिंह पटेल व सह चुनाव अधिकारी निहाल सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। मतगणना के बाद विकास खंड भोजीपुरा से ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर चेतराम गंगवार, महामंत्री महेश बाबू वाल्मीकि, कोषाध्यक्ष हरि स्वरूप, उपाध्यक्ष राजेश मौर्य व संगठन मंत्री हरि नारायण राजपूत निर्वाचित हुए। ब्लॉक शाखा के सभी कर्मचारी व सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामलाल कश्यप, महामंत्री राजेश कुमार वाल्मीकि, कोषाध्यक्ष रामेश्वर दयाल साहू, राजेंद्र सिंह कोली ने दोनों विकास खंडों के विजयी हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *