सफाईकर्मीयों की हड़ताल से नगर निगम की सफाई व्यवस्था चरमराई

बरेली। गुरुवार से नगर निगम के 150 सफाई कर्मी, 110 सफाई नायको ने ठेका प्रथा के खिलाफ हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारी नेताओं ने ऐलान किया है कि जब तक उनकी मांग नही मानी जाएंगी विरोध जारी रहेगा। कूड़ा उठाने वाले वाहन चालक भी नगर निगम मे एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया है। सफाई कर्मी ने कहा कि हमारी बात नही मानी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया जाएगा। कूड़ा गाड़ियों को नगरायुक्त की गाड़ी के सामने खड़ा कर दिया है। 30 वार्डों मे ठेका प्रथा को बंद करने की मांग पर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों पूरे शहर की सफाई व्यवस्था को ठप करने का फैसला लिया है। वही अपनी मांग पूरी न होने पर नगर निगम मे भी तालाबंदी की चेतावनी दी है। सफाई मजदूर संघ के महामंत्री राजेश कुमार ने बताया कि हम चार दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे थे। किसी ने हमारी बात को सुना तक नही है। शहर के कई वार्डों से सफाई कर्मचारियों को हटा कर वहां पर ठेका प्रथा को लागू कर दिया गया है। जोकि नियम विरोध है। नगर निगम के अधिकारियों ने शासनादेशों का उल्लंघन करते हुए नियमों को ताक पर रख दिया। सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। अब संगठन ने आर-पार की लड़ाई का निर्णय लिया है। शहर में सफाई व्यवस्था को ठप कर दिया है। नगर निगम कार्यालय पर भी तालाबंदी की जायेगी। कोई भी सफाई कर्मचारी शहर मे सफाई नही करेगा और वार्डो से कूड़ा भी नही उठाया जायेगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *