सपा संस्थापक की बिगड़ी तबीयत, मंदिर और शाहदाना वली मे लंबी उम्र की दुआ

बरेली। भारत के पूर्व रक्षा मंत्री व सपा के संथापक मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य खराब होने पर उनका उनको गुड़गांव के मेदांता अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। जैसे ही उनके चाहने वाले सपा के पदाधिकारियों को पता चला। उन्होंने उनकी लंबी उम्र की दुआ करना शुरू कर दिया है। उनके जल्दी ठीक होने की कामना को लेकर मंगलवार को कचहरी पर स्थित मंदिर में हवन पूजन कर उनके ठीक और दीर्घायु होने की कामना की गई। आपको बता दे कि पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने अपने कार्यकाल मे चुंगी समाप्त कर आमजन को लाभ देने और शहीद हुए सैनिक और अधिकारियों का पार्थिव शरीर उनके घर तक ससम्मान पहुंचाना और राजकीय सम्मान देने जैसे तमाम ऐतिहासिक निर्णय अपने राजनीतिक कार्यकाल मे मुख्यमंत्री और रक्षामंत्री रहते हुए किए। इस मौके पर मुख्य रूप से कमल साहू, राहुल यादव, सुमित यादव, राहुल कश्यप, अवनीश गुर्जर, गोपाल कश्यप, संजय वीरेश यादव, एमएस यादव, दयाराम यादव, प्रदीप सिंह यादव, राजू मौर्य एड, संजय कुमार वर्मा, विजय कुमार, अभिषेक सक्सेना, संजीव मिश्रा, मयंक शुक्ला रहे। वही शमीम खां सुल्तानी निवर्तमान महानगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी ने अपने पार्टी के पदाधिकारियों और समाजवादी पार्टी के संस्थापक के साथ दरगाह शाहदाना वली पर उनके जल्द ठीक होने की दुआ की।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *