सपा लोहिया वाहिनी ने पार्टी विधायक का फूंका पुतला, पार्टी से निष्कासित करने की मांग

बरेली। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पार्टी से गद्दारी करने के आरोप मे विधायक मनोज पांडेय का पुतला फूंकते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए। पुतला दहन का नेतृत्व लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष भुवनेश यादव ने किया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मंगलवार को लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष भुवनेश यादव के नेतृत्व मे बल्लिया पर एकत्र हुए। विचार-विमर्श करने के बाद कार्यकर्ता बल्लिया चौराहा पहुंचे और पार्टी के विधायक मनोज पाण्डेय के खिलाफ नारा लगाते हुए पुतला दहन किया। इतना ही नही मनोज पांडेय के खिलाफ भी मुर्दाबाद के नारे लगाए। पुतला दहन करने के बाद कार्यकर्ताओं ने विधायक पर राज्यसभा चुनाव के दौरान पार्टी के साथ गद्दारी करने का आरोप लगाया है। कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया से दोनों नेताओं को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की। इस अवसर पर जावेद मलिक गद्दी, इमरान अंसारी, उमेश यादव प्रधान, विकास दिवाकर, शहीम अंसारी, अजयवीर यादव, अरविंद यादव, रजनेश यादव, हर्ष आर्य, आकाश यादव, आकाश माली, कृष्णपाल प्रजापति, वीरेश यादव, भूरे यादव, रजत गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *