बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। सोमवार थाना क्षेत्र के शंखा पुल स्थित एएनए कट के पास एक सड़क हादसा हो गया। हादसे मे बाइक सवार घायल हो गया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर बाद धर्मेंद्र बाबू पुत्र कृष्णपाल निवासी करमपुर थाना मीरगंज बरेली से बाइक से अपने घर जा रहे थे। एएनए कट के सामने कार और बाइक की टककर हो गई। बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गईं उन्होंने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां इसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनो वाहनों को कब्जे मे ले लिया है।।
बरेली से कपिल यादव
