चांदी की सजी पालकी मे नगर भ्रमण को निकले महाकाल

बरेली। श्यामगंज स्थितसेठ गिरधारी लाल मन्दिर से सोमवार को बाबा महाकाल चांदी की पालकी में विराजमान होकर नगर भ्रमण को निकले। साथ में मां अन्नपूर्णा और काशी कोतवाल भैरवनाथ भी सिंहासन पर सवार रहे। नंदियों ने पालकी को कंधों पर उठाया। डॉ. अरुण कुमार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ. विनोद पागरानी आदि ने पालकी स्वागत किया। ट्रस्ट अध्यक्ष ब्रजवासी लाल अग्रवाल, महामंत्री अनुराग अग्रवाल, विवेक मिश्रा, पंकज दत्त, राजकिशोर कश्यप, सभासद राजेश अग्रवाल, विशाल मेहरोत्रा, नवीन अग्रवाल, प्रसून सिंह, अमित मिश्रा, अमित भारद्वाज थे। एसएसपी ने कांवड़ मार्ग का लिया जायजा : बरेली। सावन के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए रविवार रात से ही कांवड़ियों के जत्थे लौटने लगे। कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए एसएसपी अनुराग आर्य ने रविवार देर रात बरेली-बदायूं कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने रामगंगा तिराहा, देवचरा चौराहा, भमोरा से पुठी बॉर्डर तक अधिकारियों के साथ पेट्रोलिंग कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी साउथ अंशिका वर्मा, एसपी ट्रैफिक मो. अकमल खान भी थे। श्री सोमनाथ मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक : बरेली। प्रभात नगर स्थित श्री सोमनाथ मंदिर में सोमवार को आर्ट ऑफ लिविंग, बरेली चैप्टर ने रुद्राभिषेक किया। अमर सिंह, रविंद्र शर्मा, आशुतोष गोयल, आशीष अग्रवाल, भुवनेश अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, यूसी रस्तोगी, तृप्ति शुक्ला, निरुपमा अग्रवाल, अमित अरोड़ा आदि मौजूद रहे। श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे स्काउट गाइड के छात्र : बरेली। शिवालयों में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सेवा में प्रशासन के साथ स्काउट गाइड के छात्र भी जुटे हैं। बाबा अलखनाथ मंदिर में दर्शन के दौरान व्यवस्थाएं संभालने के साथ श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कराने और उनकी मदद करने में लगे हैं। स्काउट गाइड गुरदीप, कृष्ण कुमार, कृष्ण मौर्य और अमित यादव आदि थे। भोलेनाथ की कथा सुन भाव-विभोर हुए भक्त : बरेली। मारवाड़ीगंज स्थित रामायण मंदिर में तुलसी महोत्सव के अंतर्गत चल रही नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के तीसरे दिन वृंदावन से पधारे कथाव्यास धनवंतरी दास महाराज ने शिव-पार्वती विवाह का मनोहारी वर्णन किया। तुलसी महोत्सव 19 अगस्त तक चलेगा। नीलकंठ महादेव मंदिर से निकाली कलश यात्रा : बरेली। सनराज कॉलोनी, डोहरा रोड स्थित श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में सोमवार को कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पहले दिन सुबह सात बजे से वैदिक पूजन, गणेश पूजन, जलाधिवास और धान्याधिवास के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए एवं ढोल नगाड़ो के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद आरती और प्रसाद वितरण किया गया। शाम को भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों का आनंद लिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *