सड़क हादसे मे ढाबा कर्मी की मौत दोस्त पर लगाया गया हत्या का आरोप

कैंट, बरेली। जनपद के थाना कैंट के कांधरपुर में किराए पर रहने वाले और मूल रूप से आंवला के फुलासी निवासी अनमोल कश्यप (16) पुत्र नन्हेंलाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह लालफाटक स्थित एक ढाबे पर काम करता था। बुधवार रात अनमोल अपने दोस्त हर्ष कश्यप के साथ उसके ई-रिक्शा से चौपला और फिर सवारी लेकर रामगंगा गया था। हर्ष के मुताबिक, रात करीब 12:30 बजे रामगंगा सवारी छोड़कर लौटते समय आईटीबीपी बुखारा कैंप के पास एक अज्ञात ट्रक ने उनके ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे रिक्शा खाई में गिर गया। हादसे में ई-रिक्शा के नीचे दबने से अनमोल गंभीर रूप से घायल हो गया। हर्ष उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कैंट इंस्पेक्टर संजय कुमार धीर ने बताया, कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, अनमोल के शरीर पर गंभीर चोटें थी और पेट पर करीब एक फीट लंबा घिसटने का निशान था। दूसरी ओर, मृतक के परिजनों ने अनमोल के दोस्त हर्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। गिरफ्तारी के बिना अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने पीड़ित परिवार को समझाया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *