सड़क हादसे मे घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, दो माह बाद थी युवक की शादी

बरेली। गुरुवार को सड़क हादसे मे घायल एक युवक की इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जब मृतक के परिवार को इसका पता चला तो कोहराम मच गया। युवक की दो महीने बाद शादी थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना भमोरा के गांव कुलड़िया निवासी विष्णु पुत्र धर्मप्रकाश देवरनिया गांव में पानी की टंकी के निर्माण के दौरान वहां मजदूरी करता था। बुधवार को लंच के समय वह अपने साथी केसरपुर निवासी तौफीक के साथ हाईवे पर ढाबा पर खाना खाने जा रहा था। इस दौरान उन्हें तेज गति से जा रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें विष्णु और तौफीक गंभीर रुप से घायल हो गए। उपचार के लिए दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गुरुवार की सुबह उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विष्णु तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। कुछ समय पहले ही उसका रिश्ता लगा था। दो महीने बाद उसकी शादी होनी थी। लेकिन उससे पहले हादसे मे उसकी जान चली गई। जब इसका पता उसकी मां को चला तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जिस बेटे की शादी के सपने वह देख रही थी। अचानक उसका शव देखकर मां बदहवास हो गई।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *