संयुक्त निदेशक सहारनपुर मंडल ने किया जिला महिला चिकित्सालय की मॉक ड्रिल का अवलोकन

मुजफ्फरनगर  – जनपद में आज जिला महिला चिकित्सालय में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

जिला महिला चिकित्सालय में मॉक ड्रिल का अवलोकन डॉ एम.के. चावला संयुक्त निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सहारनपुर मंडल द्वारा किया गया, उन्होंने जानकारी देते हुए बताया जिला महिला चिकित्सालय में PICU (पीडियाट्रिक इंटर्सिव केयर यूनिट) वार्ड बनाए गए हैं, जो विशेष रूप से बच्चों के लिए बनाए गए हैं तथा जहां पर 40 बेड की व्यवस्था की गई है।आज की मॉक ड्रिल में वेंटिलेटर चेक किए गए साथ ही ऑक्सीजन पाइप लाइन का प्रेशर व सप्लाई की भी जांच की गई, तथा ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया गया।

मॉक ड्रिल के बाद संयुक्त निदेशक डॉ एम०के० चावला द्वारा जिला चिकित्सालय मे भी ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के समय उनके साथ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राकेश कुमार भी उपस्थित रहे। मॉक ड्रिल के समय मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ आभा शर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ मुकेश उपाध्याय , डॉ सारंग नारंग जिला सर्विलांस अधिकारी अलका सिंह , हॉस्पिटल मैनेजर प्रियंका तोमर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *