Breaking News

संकुल स्तरीय मैथ्स विज़ार्ड प्रतियोगिता में अंश रावत प्रथम

उत्तराखंड /देहरादून- प्रखण्ड रिखणीखाल क्षेत्र के न्याय पंचायत ढौंटियाल में न्याय पंचायत स्तरीय मैथ्स विज़ार्ड व इंगलिश स्पैल जीनियस प्रतियोगिता का आयोजन न्याय पंचायत प्रभारी मनोज गुसाईं के निर्देशन में राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी में किया गया। मैथ्स विज़ार्ड प्रतियोगिता में अंश रावत ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान पर भी राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी के मानवी गुसाईं व अपेक्षा रहीं। वहीं दूसरी पाली में इंग्लिश स्पेल जीनियस प्रतियोगिता में जयन्त रावत राजकीय प्राथमिक विद्यालय गाड़ियों प्रथम व राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी की अपेक्षा द्वितीय व अंश रावत तृतीय स्थान पर रहे। चालीस मिनट के एक- एक पाली में प्रश्नपत्र दिये गये जिसमें निर्णायक बतौर प्रधानाध्यापक प्रभारी डॉ.अम्बिका प्रसाद ध्यानी, प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी टम्टा, प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश रावत रहे। सभी निर्णयों को उजागर करते हुये सभी प्रतिभागियों को पेन ,कापी व ट्रॉफी क्षेत्र पंचायत सदस्य कर्तिया बिनीता ध्यानी की ओर से प्रदानस्वरूप पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष अनीता देवी समेत , अजयपाल सिंह रावत, रवींद्र रावत, धीरेन्द्र सिंह,शोभा देवी,लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *