बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। बुधवार की सुबह शादी से लौट रहे दो भाइयों को फतेहगंज पश्चिमी के राधा कृष्ण मंदिर के सामने तेज गति से आ रही कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों भाई बाइक से गिर गए। इससे एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई तो वही दूसरे की हालत गंभीर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेस की मदद से इलाज के लिए बरेली भर्ती किया गया है। पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार बरेली-दिल्ली हाईवे पर सीबीगंज थाना क्षेत्र के खलीलपुर मोहल्ला निवासी सौरभ और गौरव मंगलवार की रात फतेहगंज पश्चिमी के मनकरी गांव मे अपनी मौसेरी बहन की बेटी की शादी में गए थे। बुधवार की सुबह बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर राधा कृष्ण मंदिर के पास दिल्ली की ओर से आ रही एक तेज गति ने कार से टक्कर मार दी। कार की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गौरव की हालत गंभीर है। राहगीरों की सूचना पर तुरंत ही दोनों को इलाज के लिए भेजा गया। मगर डॉक्टरों ने बड़े भाई सौरभ को मृत घोषित कर दिया जबकि गौरव का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने कार को कब्जे मे ले लिया है।।
बरेली से कपिल यादव
