बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। क्षेत्र पंचायत की बैठक मे सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखा। विभिन्न विभागों से संबंधित विकास योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की। ब्लाक सभागार मे बुधवार को आहूत बैठक मे मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक डॉ डीसी वर्मा व अध्यक्षता कर रही ब्लाक प्रमुख किरन यादव, बीडीओ गिरीश पंत के अलावा ग्राम प्रधान व बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान ग्राम प्रधानों व बीडीसी सहित अन्यों ने क्षेत्र मे विकास को प्रस्ताव के पत्र दिए। जिसमे दो करोड़ के प्रस्ताव पास किए गए। मीरगंज विधायक डॉ डीसी वर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्यवन कराने पर जोर दिया। बताया कि मीरगंज क्षेत्र मे 10 नए उपकेंद्र बनने से बिजली की समस्या दूर हो जाएगी। जिन गांवों मे ग्राम समाज की जमीन है उस पर आंगनवाड़ी केंद्र बनाने के प्रस्ताव मांगे। इसी के साथ प्रधान व सचिव के बीच सामंजस बैठाने के बीडीओ को निर्देश दिए। प्रधान व बीडीसी की संख्या कम रहने पर नाराजगी भी जताई। वही सीएचसी प्रभारी डा. संचित शर्मा ने स्वास्थ्य व कोरोना से बचाव को लेकर जागरूक किया। इसके अलावा सीडीपीओ इंदिरा परिमार ने पुष्टाहार की जानकारी दी। बीईओ सुश्री प्रियांशी सक्सेना ने परिषदीय विद्यालय मे अधिकाधिक नामांकन कराने पर जोर दिया। ब्लाक प्रमुख किरन यादव ने कहा कि क्षेत्र को विकसित बनाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, जिला पंचायत सदस्य तेजेश्वरी सिंह, ममता गंगवार, नोनीराम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्येंद्र सिंह यादव, पीओ पीआरडी शैफाली शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए। जिसमें क्षेत्र की समस्याओं को रखा और लिखित मे भी दिया। संचालन प्रभारी एडीओ पंचायत छत्रपाल गंगवार ने किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, केपी राना, लवलेश गंगवार सहित प्रधान, बीडीसी उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
