बरेली। गुरुवार को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने मंडी शुल्क के खिलाफ मुख्यमंत्री से संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। पदाधिकारियों ने तत्काल आदेश को वापस लेने की मांग की है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र रस्तोगी ने कहा कि मंडी शुल्क लागू होने से इस्पेक्टर राज फिर से वापस आ गया है। सरकार को तत्काल यह आदेश वापस लेना चाहिए। महानगर अध्यक्ष सुधीर गोयल ने कहा कि जीएसटी परिषद की बैठक मे कपड़े, जूते और ईट भट्टे पर जीएसटी की दर 5 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी करने का निर्णय लिया गया है। इससे महंगाई बढ़ेगी और व्यापार खत्म होगा। डीएम को ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला महामंत्री विकास अग्रवाल, महामंत्री मुकेश सिंघल, सैयद सिराज अली, वीरेंद्र देवल, विक्की कुमार आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
