बरेली। जिले के थाना देहात क्षेत्र मे थाना प्रभारी और सीओ पर रिश्वत लेने का आरोप लगा है। पीड़ित ने गुरुवार को एसएसपी कार्यालय मे शिकायती पत्र देते हुए कहा है कि थाना प्रभारी ने आरोपी पक्ष से 20 हजार और सीओ ने 30 हजार रुपए लेकर कार्रवाई नही की है। पीडित ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है। आपको बता दें कि गुरुवार को देहात थाना क्षेत्र का पीड़ित प्रदीप कुमार एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि बीते छह दिसंबर को गांव के ही दो लोगों ने उनके घर मे घुसकर मारपीट की और चाकू से बार करना शुरू कर दिया। जिसकी वजह से चाकू उनके हाथ मे लगा। आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें जातिसचूक शब्द भी कहे। जिसके बाद उन्होंने थाने मे तहरीर दी। मेडिकल के बाद नौ दिसंबर को मुकदमा दर्ज हुआ लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई। प्रदीप का आरोप है कि थाना प्रभारी ने 20 हजार रुपए जबकि सीओ ने 30 हजार रुपए लिए। जिसकी वजह से अभी तक आरोपियों पर कोई कार्रवाई नही हुई है। फिलहाल एसएसपी कार्यालय से कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।।
बरेली से कपिल यादव
