बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। निकाय चुनाव को लेकर भाजपा, सपा, आप और निर्दलीय प्रत्याशी समेत सभी दल अपनी पूरी ताकत प्रचार-प्रसार मे झोंक दी। भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार प्रीति अग्रवाल जहां मंगलवार को रोड शो करते नजर आए तो वही सपा के नेहा उम्मीदवार ने अपने समर्थकों के साथ बाइक रैली निकाल कर अपने-अपने समर्थन मे वोट मांगे। वही आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गीता यादव पूर्व चेयरमैन सरजू यादव ने रोड शो कर अपने समर्थन मे कस्बे भर मे वोट मांगे। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी जयंती चौहान व विनीता मौर्य ने भी रोड शो करते नजर आए। 11 तारीख को जनपद मे दूसरे चरण मे चुनाव सम्पन्न होना है। जिसको लेकर मंगलवार को छह बजे से चुनाव प्रचार रुक गया। वोटरों को अपने पक्ष मे रिझाने के लिए भाजपा के प्रत्याशी प्रीति अग्रवाल ने अपने समर्थकों के साथ रोड शो के जरिए वोटरों से जनसम्पर्क किया। इस दौरान उनके समर्थन मे वोट करने की अपील की। इस दौरान पूरा माहौल भगवा नजर आया। इस दौरान मंगलवार को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक सड़कों पर सभी पार्टी के प्रत्याशी व निर्दलीय प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया और अपने समर्थन मे वोट मांगे।।
बरेली से कपिल यादव
